CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

आरा, आरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सनकी पति ने पत्नी और मासूम दो बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. मामला अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है. जहां मंगलवार को सनकी पति ने पत्नी से झगड़ा के बाद गुस्से में आकर खंती से पत्नी, बेटी व दुधमुंहे बेटे को काट डाला.
मृतकों की शिनाख्त मिल्की गांव निवासी 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया सौम्या कुमारी एवं 10 माह के दुधमुंहे बच्चे दीदवंत कुमार के रूप में हुई है. इस वारदात को सीमा देवी के पति लालू यादव ने अंजाम दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लालू यादव भागने की घर से फरार हो गया.
घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह एवं अजीमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.