80 + नि:शक्त मतदाताओं को घर-घर जाकर डाक मतपत्र द्वारा मतदान संपन्न कराने हेतु 30 अक्टूबर को होगा अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण
अखिलेश सोनी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा जे. एस. अहिरवार को प्रशिक्षण हेतु नियुक्त
CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने बताया विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 80 + एवं नि:शक्त मतदाताओं को घर-घर जाकर डाक मतपत्र द्वारा मतदान सम्पन्न कराने हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को शासकीय मॉडल कॉलेज बरपटी में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12:20 बजे से 2:30 बजे तक एवं अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक कक्ष क्रमांक 01, 02 एवं 03 में नियुक्त किये गये मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कक्ष क्रमांक 01 में मास्टर ट्रेनर्स माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुडिया, उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह मनीष नेमा एवं सीएसी जनपद शिक्षा केन्द्र दमोह नरेन्द्र राय, कक्ष क्रमांक 02 में मास्टर ट्रेनर्स उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारूताल प्रशांत खरे, उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरतला राजेश सोनी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय म.ल.ब. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह प्रयाग दास मिश्रा तथा कक्ष क्रमांक 03 में मास्टर ट्रेनर्स प्रधान अध्यापक शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर प्रदीप अग्रवाल, उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय सरदार पटैल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह अखिलेश सोनी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा जे. एस. अहिरवार को प्रशिक्षण हेतु नियुक्त किया गया है।
इसी तरह रिजर्व में माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुडिया जय कुमार जैन एवं माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला घांघरी राजेश उपाध्याय को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया है कि निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर प्रशिक्षण प्रारंभ होने के 30 मिनिट पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।