CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, संभवतया मई माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तेयारियां शुरू हो चुकी हैं ओर इसके लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगने वाले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण दे रहे डॉ. सुनील आडवाणी ने बताया कि गुरूवार को शाजापुर, शुजालपुर व कालापीपल के 70 असंेबली मास्टर ट्रेनरों को उनके साथ ही डॉ. वीपी मीणा द्वारा चुनाव की जानकारी दी गई। साथ ही किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखन है इसके बारे में भी बताया गया। इस प्रशिक्षण में जो मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे वे सभी लोग यहां उपस्थित हुए और लोकसभा चुनाव को लेकर सभी जरूरी जानकारी जुटाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।