संस्था संवर्धन व कौशल विकास पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
एन जी ओ पाठशाला के तत्वाधान में 29 एवं 30 जून को होगा कार्यक्रम
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, एन जी ओ पाठशाला के तत्वाधान में संस्था संवर्धन व कौशल विकास पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षक कार्यक्रम 29 एवं 30 जून को शुभारंभ नेहरू सेंचुरी विद्यालय परिषद में सेवा वाहिनी समिति मैहर एवं एनजीओ पाठशाला की आयोजन में शिव ग्रामीण विकास संस्थान एवं पिपरा सेवा दल बिरादरी संस्थान के संयोजक में अरुणतनय मिश्र अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय संघ जिला मैहर एवं संचालक पिपरा सेवा दलबिरादरी संस्थान के मुख्य अतिथि एवं प्रेमलता शुक्ला संचालक मां नारायणी शक्ति महिला मंडल मैहर राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ शिक्षक नेहरू सेंचुरी विद्यालय के विशिष्ट अतिथि किया गया जिसमें बृजेंद्र सिंह मुख्य प्रशिक्षक द्वारा वार्षिक रिपोर्ट लेखन का उद्देश्य एवं दस्तावेजी कारण की आवश्यकता साथ ही आने वाली समस्याएं एवं समाधान डेटा संग्रह वार्षिक प्रतिवेदन निर्माण में अभ्यास कार्य की जानकारी उपस्थित संस्था प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं परिचय एवं अन्य नवाचार विषय पर चर्चा की गई
इस अवसर पर अरुण तयय मिश्र ने कहा कि यनजीओ पाठशाला के द्वारा इस तरह का प्रभावी प्रशिक्षण जिसमें छोटी-छोटी संस्थाएं अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ कुशल प्रशिक्षक बनकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकते हैं कार्यक्रम का संचालन मनोज शुक्ला संचालक सेवा वाहिनी द्वारा किया गया इस अवसर पर मां नारायणी शक्ति महिला मंडल कोषाध्यक्ष स्मृति शुक्ला शुभि जनकल्याण संस्था संचालक राजकुमार विश्वकर्मा योग ट्रेनिंग संस्था संचालक अनिकेत पाल नवदीप समृद्धि जन कल्याण समिति कविता सिंह सेवा वाहिनी सचिव अतुल वर्मा न्यू आचार्य रामानुजन संस्था से अभिषेक सेन पिपरा सेवादल बिरादरी संस्थान अंबुज तनय मिश्र जनहित विकास परिषद संस्थान भानु प्रताप सिंह भदोरिया अरूणिया जनहित विकास परिषद राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।