शाजापुर में यातायात पुलिस ने चलाया दो पहिया बुलेट वाहन के विरुद्ध विशेष अभियान
निर्धारित मानक अनुसार साइलेंसर न होने एवं विभिन्न नियमों का उलंघन करने वालो की बुल्लेट वाहन जप्त
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने एवं यातायात संबंधित विभिन्न नियमों का पालन कराए जाने के संबंध में समय–समय पर जारी निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया “बुलेट” वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। शाजापुर यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला द्वारा थाना यातायात से विशेष वाहन चेकिंग टीम बनाई जाकर बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात मोटरयान अधिनियम द्वारा निर्देशित नियमों का पालन न करने वाले एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक पॉइंट तिराहा, गांधी हाल तिराहा एवं दुपाडा तिराहा पर विशेष वाहन अभियान चलाते हुए लगभग 100 से अधिक वाहनों को चेक किया गया। जिसमे मुख्यत: शहर में संचालित दो-पहिया बुलेट वाहन को चेकिंग के दौरान रोका जाकर उनके साइलेंसर की जांच की गई। इस दौरान 7 बुलेट दो-पहिया वाहनों में निर्धारित मानक अनुसार साइलेंसर न होने, बुलेट द्वारा फटाके की तेज़ आवाज निकालने, मॉडिफाइड साइलेंसर होने, बुलेट-दो पहिया वाहन पर खराब साइलेंसर लगे होने एवं विभिन्न नियमों का उलंघन करने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की गई। वहीं 4 दो पहिया वाहन बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले जाकर जप्त किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर नियमानुसार 5 हजार रूपये का चालान एवं टूटे–फूटे, खराब साइलेंसर का उपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार एक–एक हज़ार रूपये समन शुल्क राशि के रूप में वाहन मालिको से वसूल किए गए एवं उनकी बुलेट वाहन के लिए नए साइलेंसर थाने पर मंगवाए जाकर मैकेनिक द्वारा बदलवाए गए।
इसी प्रकार वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट एवं अन्य दो पहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट धारण नहीं किए जाने पर कुल 19 दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 5700 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गई। इन्हें यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान कर हमेशा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट धारण करने व यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। उन्हें भविष्य में नियमो के प्रति सतर्कता बरतने एवं अपने परिजनों को भी यातायात नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किए जाने की अपील की गई।
यातायात विभाग द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी शुक्ला के साथ यातायात थाने के सहायतार्थ सूबेदार रविशंकर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अशोक दुबे, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र जाट, सहायक उप निरीक्षक श्याम चौधरी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष पटेल, कार्यालय प्रभारी आरक्षक अमित जाट, आरक्षक निलेश भारती, धर्मेंद्र शर्मा, गौरव, कमलेश, मनीष, सैनिक नंदकिशोर, सैनिक ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड