CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दमोह शहर में सोशल मीडिया, अन्य स्त्रोतों एवं अन्य माध्यम से तथा आमजनता के द्वारा समय-समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराया गया हैं, यहां के मुख्य मार्गों पर पार्किंग की समस्या बहुत गंभीर हैं। दो/चार पहिया वाहनो की पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से यातायात प्रभावित होता हैं।
इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने चार सदस्यीय समिति गठित की हैं। समिति में एसडीएम दमोह, सीएसपी दमोह, मुख्य नगर पालिका दमोह और डीएसपी यातायात दमोह शामिल हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समिति को निर्देशित किया हैं कि 31 मई 2024 तक शहर में मुख्य मार्गों के नजदीक जहां मार्केट हैं वहां पर बड़ी मात्रा में आमजन का आवागमन होता हैं, वहां उनके नजदीक पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन किया जाये, जिससे निकट भविष्य में दो/ चार पहिया वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जा सके।