आज भारतीय प्रौद्योगिकी भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व को विकसित बना रही
रमन प्रभाव एवं महत्वपूर्ण भारतीय तकनीकों को फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के मार्गदर्शन में शासकीय सरदार पटैल माध्यमिक विद्यालय दमोह में के श्रीकांत नेहरू युवा मंडल के सहयोग से आयोजित किया गया।प्रथम चरण में सुबह 10.30से राज्य स्तर से कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण में सहभागिता कर शिक्षकों, रिसोर्स पर्सन एवं छात्रों ने सहभागिता की।तत्पश्चात सर् सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद निबंधलेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तत्पश्चात स्रोत व्यक्तियों द्वारा स्वदेशी तकनीकों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।मेघा श्रीवास्तव बायो टेक्नोलॉजी विभाग ने कहा कि आज भारतीय प्रौद्योगिकी भारत ही नही वरन पूरे विश्व को विकसित बना रही है।पंकज सेन द्वारा आई टी के क्षेत्र में भारतीय तकनीको के योगदान पर व्याख्यान दिया।मुकेश तिवारी कार्यक्रम समन्वयक द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी के योगदान पर अपने विचार रखे।इसके बाद छात्रों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए।अंत मे छात्रों को फिल्मों के माध्यम से सर् सी वी रमन के साथ महान भारतीय वैज्ञानिकों एवं भारतीय तकनीकों का महत्व बताया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सी के जैन,उदय घोष, रजनी नामदेव,कीर्ति सिंह, अकील खान,अविनाश तिवारी,रोशनी श्रीवास्तव, अभिलाषा असाटी,तारा अहिरवाल,दुर्गा रोहितास,काशीराम अहिरवाल का सहयोग रहा।