आज थाना अमरपाटन मे लागू हुये नवीन कानून को लेकर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व मे हुआ आयोजन
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, श्रीमान् पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल (म0प्र0) के निर्देशन मे लागू हुये नवीन आपराधिक कानून को लेकर आमजन मानस को जागरुक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के अनुक्रम मे श्रीमान् पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व मे थाना परिसर मे आयोजित जागरुकता कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य, SDO(P) अमरपाटन श्री शिव कुमार सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह चौहान अपर सत्र न्यायाधीश अमरपाटन , श्री विनोद कुमार वर्मा JMFC अमरपाटन , श्री बृजेश कुमार राजपूत JMFC अमरपाटन , श्रीमती आरती यादव SDM अमरपाटन, श्री रामदेव साकेत तहसीलदार अमरपाटन की गरिमामयी उपस्थिति मे थाना प्रभारी अमरपाटन श्री के0पी0 त्रिपाठी व थाना स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे अमरपाटन क्षेत्र के प्रबुद्धजन गणमान्य नागरिक, अधिवक्तागण तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान नवीन कानून के बारे मे चर्चा की गई एवं आमजन मानस के पूछे गये प्रश्नो का विधिनुरुप समझाया गया तथा फरियादी के हक के बारे मे भी बताया गया । नये कानून मे हुये बदलाव को भी बताया गया । अंत मे राष्ट्रगान गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।