CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का आयोजन डॉ राकेश मिश्र अध्यक्ष पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास एवं डॉ. वेद प्रकाश टंडन अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय रामलीला द्वारा तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन तुलसी पीठ परिसर श्री रामचरितमानस मंदिर में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज जी के सानिध्य मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार 
समन्वयक डॉ. वंदना टंडन, संयोजक आचार्य रामचंद्र दास द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गुरुकुल में अध्यनरत छोटे-छोटे नन्हे कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना उपस्थित जन समुदाय श्रद्धालुओं भक्तजनों का मन मोह लिया। 
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को अपने जीवन में लाएं: जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज दिनांक 14, 15, 16 सितंबर को श्री राम चरित्त मानस मंदिर श्री तुलसी पीठ आमोद वन, चित्रकूट,जिला सतना मध्य प्रदेश में  प्रथम दिवस की लीला के शुभारंभ अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज श्री श्रद्धालुओं व भक्तजनों को  आशीर्वाद प्रदान करते हुए डॉ राकेश मिश्र एवं डॉ वेद प्रकाश टंडन जी के द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव सराहना की उन्होंने आगे कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा मंचन किया है। 
   प्रभु श्री राम मानवता के मापदंड हैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम चंद्र जी को अपने जीवन में लाएं मानवता जीवन मंत्र है। 

चित्रकूट के घाट में भई संतन की भीर , तुलसीदास चंदन घिसें तिलक देत रघुवीर 

 अंतरराष्ट्रीय रामलीला का शुभारंभ सर्वप्रथम चित्रकूट रामघाट पर श्री हनुमान जी महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास जी से कहा कि कल माघ अमावस्या है मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जब घाट पर आएंगे तो आपको भगवान प्रभु श्री राम के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित होगा। 
   दूसरे दिवस वह पुण्य अवसर आया प्रभु श्री राम घाट पर स्नान करके जैसे ही गोस्वामी तुलसीदास जी के समक्ष गए श्री हनुमान जी महाराज ने कहा की गोस्वामी तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के चरण पकड़ लिए और दर्शन के उपरांत गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा हे प्रभु मैं आपके चरित्र को जन-जन तक पहुंच जाऊंगा वह कार्य श्री रामचरितमानस महाकाव्य के माध्यम से आज घर-घर में प्रभु श्री राम के चरित्र को लेबद्ध पूर्ण तरीके से गायन किया जा रहा है और भक्ति की गंगा में भक्ति श्रद्धा ल पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 
 डॉ राकेश मिश्र जी के द्वारा प्रेरणादायक कार्य किया जा रहा है।: श्रीमती सावित्री ठाकुर 
श्रीमती सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ राकेश मिश्र एवं डॉ वेद प्रकाश टंडन जी के द्वारा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संस्कृति को बचाने के लिए किया जा रहे कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। 
   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को ऐतिहासिक बनाते हुए छात्र-छात्राओं में भगवान श्री कृष्ण के भाव को जगाने के उद्देश्य से स्कूलों में भी भगवान जन्माष्टमी मनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृत का प्रचार प्रसार हो रहा है।
आज की लीला में प्रभु श्री राम जन्म से सीता स्वयंवर तक रामलीला का मंचन किया गया अंतर्राष्ट्रीय रामलीला की विशेषता यह रही की प्रतिभा और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
आज की लीला में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार महाराष्ट्र कई प्रति के श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। जी के द्वारा प्रेरणादायक कार्य किया जा रहा है। 
प्रथम दिवस की लीला में भारत के इतिहास में पहली बार जोड़े जा रहे चित्रकूट स्थान जहां गोस्वामी तुलसीदास जी को इस धरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान ने इस धरा पर दर्शन दिया था जिसमें गुरुकुल के बच्चों ने विशेष तैयारी की 
जहां दरस दिए प्रभु श्री राम ने वह चित्रकूट है मेरे सामनेः रामचंद्र दास महाराज 
आज की लीला में प्रभु श्री राम जन्म से सीता स्वयंवर तक रामलीला का मंचन किया गया अंतर्राष्ट्रीय रामलीला की विशेषता यह रही की प्रतिभा और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
आज की लीला में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र कई प्रदेशों के श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।