CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के. एस. एन. गवर्नमेंट कॉलेज, शाजापुर में आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश और आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्य प्रदेश के निर्देश अनुसार नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय परिवार ने पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत परिसर में किया।परिसर भ्रमण उपरांत विद्यार्थियों को सभा कक्ष में एकत्रित किया गया,जहां जनभागीदारी अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा जी का स्वागत पुष्पहार से प्राचार्य डॉ .बी. एस. विभूति और नव प्रवेशित छात्र एवं छात्रा ने किया.डॉ.दिनेश डहारे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति,२०२० से विद्यार्थियों को अवगत कराया.सभा को मुख्य अतिथि  के रूप में संबोधित करते हुए जनभागीदारी अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा जी ने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे महाविद्यालय में अध्ययन अनुशासित होकर करेगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेगे.उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री की बातों को दुहराते हुए मार्मिक अपील की कि सभी अपने मां,स्वजन की याद में एक - एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करे. उन्होंने कॉलेज ड्रेस कोड में आने को अपरिहार्य बताया. प्राचार्य डॉ. विभूति ने विद्यार्थियों से निर्भीक होकर अपनी बात रखने की बात की. विद्यार्थी अनुशासित रहकर पढ़े और महाविद्यालय की गतिविधियों में भाग ले और अपनी रुचि अनुसार अपना व्यक्तित्व निखारे,उन्हें वैश्विक वर्कफोर्स का हिस्सा बनना है.कैंपस वे संयमित और अनुशासित रहे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. वी.पी. मीना ने विद्यार्थियों को अगले दो दिन होनेवाली गतिविधियों की जानकारी दी तथा निरंतर महाविद्यालय में उपस्थित होने को कहा. कार्यक्रम के अंत में श्री कसेरा ने महाविद्यालय स्टाफ और एन.एन. सी.एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।