थाना कोतमा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल गिरोह के तीन आरोपि गिरफ्तार
तीन मोटरसाइकिल की कुल कीमत 2,30000/- आरोपियों से जप्त
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, अनूपपुर दिनांक 24 .2 .2025 को फरियादी आकाश कुमार पनिका पिता परमेश्वर पनिका उम्र 26 साल निवासी कतकोना थाना बिजली ने रिपोर्ट किया की रविवार को शाम 5:00 अपनी पत्नी के साथ कोतमा बाजार करने अपनी मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 आया था आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने मोटरसाइकिल को खड़ी कर बाजार करने लगा बाजार करने के बाद वापस आया तो देखा मोटरसाइकिल नहीं है काफी पता तलाश के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसकी कीमत 80,000/-किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्र0 69/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण के विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र के पूर्व के बाइक चोरों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर संदेही 01.राजेश उर्फ राकेश जयसवाल पिता जवाहर जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी जर्रा टोला खोडरी थाना कोतमा को अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई जो बताया कि रविवार के शाम के समय अपने दोस्त 02. सूरज केवट पिता छोटेलाल निवासी जर्रा टोला खोडरी के साथ अपनी अपनी मोटरसाइकिल में कोतमा बाजार आए थे जहां दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करने की योजना बनाई और आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को सूरज केवट की मोटरसाइकिल की चाबी से चालू कर के चोरी कर ले गए मोटर साइकिल बेचने के लिए 03. मोहम्मद सैफ उर्फ लल्लू निवासी कोतमा को देना बताए उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आरोपी राजेश उर्फ राकेश जायसवाल से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क़ीमत 70000/-, आरोपी सूरज केवट से मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स कीमत 80000/- एवं आरोपी मोहम्मद सैफ से चोरी की मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 कीमत 80000/- तीनों मोटरसाइकिल की कुल कीमत 2,30000/- को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी राजेश जायसवाल पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर रहमान, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा सुंद्रेश सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक 122 संजय त्रिपाठी, आरक्षक 232 अभय त्रिपाठी, 435 संजय द्विवेदी, 485 शुभम तिवारी , 417 सत्यभान सिंह , 370 जितेंद्र मंडलोई 219 मुमताज एवं साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।