बिना हेलमेट वालों को नही होगा पेट्रोल का विक्रय
पुलिस अधीक्षक ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए निर्देश
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर दो पहिया वाहन चालको की हेलमेट धारण नहीं करने से ही मृत्यु होती है। इसी कारण उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में जिले में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया जा रहा है। इस संबंध में एसपी जगदीश डाबर ने भी सभी थाना प्रभारियांे को निर्देशित किया है।
जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालको को निर्देश जारी किये है कि वे बिना हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालको को पेट्रोल विक्रय पर रोक लगावे एवं हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल वितरण किया जाए। इसके सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारी को नोटिस जारी किये गए है, जो सभी पेट्रोल पंप पर वितरित किये गए है। उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार पूरे मप्र में दो पहिया वाहन चालक एवं पीलीयन राइडर सहित दोनों को हेलमेट धारण किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसी के साथ थाना यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा वाहन चेकिंग दौरान वाहन चालको के हेलमेट धारण नहीं किये जाने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। सभी दो पहिया वाहन चालको से अनुरोध किया है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट धारण करें।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड