चोरो ने किया पोंनाग मंदिर पर हाथ साफ़
भगवान कृष्ण की मूर्ति लेकर चम्पत हुए चोर
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, जिले में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो रही है। अब तो चोरों ने दिनदहाड़े कृष्ण भगवन की मूर्ति मंदिर से चोरी कर ली है। मंदिर के पुजारी पूजा कर दूसरे मंदिर में गए तभी अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। मंदिर से भगवान की चोरी की जानकारी मिलने के बाद भक्तों की काफी भीड़ यहां इकट्ठा हो गई है।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के सामने स्थित पोंनाग मंदिर में राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित प्रतिमा चोरी हुई है। यह प्रतिमा कृष्ण भगवान की है। जोकि अष्टधातु की थी, मंदिर के पुजारी मोहन पांडा ने बताया कि सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे वह राधा कृष्ण मंदिर में पूजा कर दूसरे मंदिर में पहुंचे और कुछ देर बाद राधा कृष्ण मंदिर का गेट बंद करने जब पहुंचे तो वहां से कृष्ण भगवान की मूर्ति गायब थी, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए और इस घटना की जानकारी सोहागपुर पुलिस को दी गई।
इनका कहना है:
घटना की जानकारी मिलने के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण भगवान की मूर्ति साथ रखी थी, जिसे किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। घटना सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे की है मंदिर के पुजारी जब गेट बंद करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कृष्ण भगवान की मूर्ति गायब है। पुजारी ने मामले की जानकारी हमें दी है हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही भगवान की प्रतिमा बरामद की जाएगी।
भूपेंद्र मणि पांडे, थाना प्रभारी, थाना सोहागपुर