CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र हनुमानगंज के पास ज्वाला चक्की मार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अज्ञात चोर दुकान के अंदर से 5-6 हजार रूपए नगद और लेपटॉप लेकर फरार हो गए। जिसका वीडियो भी सामने आया इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है चोर कैसे दुकान में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र हनुमानगंज निवासी राघवेन्द्र गोयनका ने बताया कि रोजाना की तरह बीती रात उनकी दुकान पर ताला लगा हुआ था, तभी अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर शटर में लगे ताला को तोडक़र अंदर प्रवेश किया और राजस्थान श्रृंगार मंदिर से नगद रूपए और इसी के अंदर बने ऑफिस से लेपटॉप पार कर दिया। सुबह जब दुकान संचालक यहां पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता लगा। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकान के अंदर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में चोर वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।