वैशाली, अगर आप राजधानी पटना से हैं, तो यह खबर आपके काम की है. आज पटना के कई इलाके में मेंटेनेंस के कारण 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे होने वाली परेशानी से बचना चाहते हैं, तो फटाफट पानी भर लें. इसके अलावा बिजली से संबंधित अन्य जरूरी काम भी फटाफट कर ही लें, अन्यथा दोपहर के बाद ही आपको बिजली का दर्शन हो पाएगा. आज लगातार 3 से 4 घंटे तक राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल रहेगी.
दरअसल, आज पटना के कई इलाके में केवल शिफ्टिंग, मेंटेनेंस और पेड़ की छंटाई का काम किया जाना है. इस कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. मेंटेनेंस कार्य के बाद इन इलाकों में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.
इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली
बोरिंग रोड फाइटर के साथ साउथ एसकेपूरी, सहदेव महतो मार्ग, अशोक राजपथ फीडर से जुड़े सिया मस्जिद गली, दर्जी टोला, सब्जी बाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, अशोक राजपथ, दरियापुर मस्जिद हाईटेक गली में बिजली आपूर्ति पूरी तरीके से दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी. दूसरी ओर, दोपहर 12 से 4 बजे तक विवेकानंद मार्ग, मानस मार्ग, अमर कुंज, तिलक मार्ग 5 डी गली में दिन के दोपहर के 12 से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसके अलावा शनिवार की रात के 12 से सुबह 3:30 तक पावर सब स्टेशन के विश्वविद्यालय फीडर से जुड़े मोहल्ले मखिनिया कुआं, बाबू टोला, जीएम रोड, पटना मार्केट, अशोक राजपथ में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
दानापुर में भी बाधित रहेगी बिजली
इसी तरह से दानापुर के बीजा पथ, नूरपुर, रघुरामपुर, चांदमारी, दाउदपुर, शाहपुर इलाके में भी दोपहर के 12 से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ठंड के मौसम में शॉर्ट सर्किट ज्यादा होती है. इस कारण समय-समय पर केवल मेंटेनेंस का कार्य करना पड़ता है.