विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस में मची भगदड़, पूर्व सांसद सहित सैकड़ों नेता भाजपा में और पूर्व विधायक बसपा में शामिल
पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित दर्जन से अधिक कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा का थामा दामन
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस में मची भगद ..... मध्यप्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस भाजपा और बसपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और अपने लोकसभा प्रत्याशी मैदान में उतार रहे हैं और चुनाव प्रचार अभियान जारी है इसी बीच मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मच गई है बीते दिन मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथों रीवा में जनपद पंचायत त्योंथर की पूर्व अध्यक्ष गीता मांझी सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है , तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कॉंग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी फार्मास्यूटिकल्स एवं पैरामेडिकल अध्यक्ष एमपी फार्मास्यूटिकल्स एसोसिएशन ) पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट प्रवीण शुक्ला पुष्पेन्द मिस्र अजीत पांडे प्रशांत भारतीय अखिल तिवारी अमित तिवारी मनीष गुप्ता मनीष दूबे सतीश शुक्ला गगन तिवारी अभिषेक सेंगर अमित सिंह ध्रुव द्विवेदी कुबेर सिंह सी के मिश्र पंकज वर्मा अविनाश शुक्ला ऋषभ ज्ञानेन्द्र विकास तिवारी अतुल उपाध्याय अभिषेक तिवारी नीलेश योगेन्द्र पटेल वंस गोपाल पटेल अर्जुन पटेल शैलेश पटेल विजेंद्र पटेल आशीष पटेल , राम नरेश पटेल शिवानंद पटेल बन्दे कोल पवन रावत , विनय त्रिपाठी पवन तिवारी शारदा तिवारी राहुल तिवारी , प्रद्युम्न पांडे प्रहलाद शुक्ला धीरेन्द्र पांडे विपिन सिंह , अंकित तिवारी प्रतीक उपाध्याय उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए हैं ।
सतना और मैहर जिले की कांग्रेस भगदड़।
सतना लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ देखी गई। कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे। इनमें पूर्व सांसद देवराज सिंह पटले और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत 1500 पदाधिकारी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं जिनमें देवराज सिंह पटेल - पूर्व सांसद रीवा यादवेंद्र सिंह - पूर्व विधायक , सुधीर सिंह तोमर - पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना , पुष्कर सिंह तोमर - पूर्व महापौर सतना , रविन्द्र सिंह सेठी - वरिष्ट कांग्रेस नेता , रमाकांत शुक्ला - पूर्व सीएमओ सतना , यातेन्द सिंह - पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद , संजय सिंह - जिला पंचायत सदस्य सतना , देवदत्त सोनी जिला पंचायत सदस्य मैहर , फूल सिंह काम- पूर्व डीएसपी सतना , नगेन्द्र सिंह लल्लू - पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर मोलाई राम चौधरी- पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर शामिल हैं।
पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा में शामिल
कांग्रेस में मची भगदड़ के साथ ही मैहर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे विंध्य क्षेत्र के दिग्गज नेता नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं वे बसपा के टिकट पर सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे , नारायण त्रिपाठी जब तक भाजपा में रहे , तब तक पार्टी नेतृत्व पर खूब निशाने साधे यही हाल कांग्रेस पार्टी में रहते उन्होंने किया था उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था लेकिन , चुनाव में कोई सफलता नहीं मिली थी अब कांग्रेस पार्टी में उनके जाने की अटकलें चल रही थी लेकिन पीछे गुरुवार को उन्होंने अपने एक पर बसपा सुप्रीमो मायावती के पोस्टर के साथ अपनी फोटो साझा करके बता दिया है कि अब बहुजन समाज पार्टी के नेता बन गए हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड