शहडोल, शहडोल जिले  के क्षीर सागर के ग्राम बिजौरी स्थित मंदिर के महंत से मिलने गए एबीवीपी व  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं कर साथ मारपीट की घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए  घटना के संबन्ध में सुरजीत सिंह बघेल उम्र 25 वर्ष ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैं  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल मे विभाग संगठन मंत्री के पद पर हु अपने साथी अनुराग वर्मा, अविनाश मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक अखिलेश द्विवेदी के साथ क्षीरसागर ग्राम बिजौरी स्थित मंदिर मे सन्त महंत गिरी से मिलने गया था।  जब हम लोग मंदिर से नीचे तरफ गये तो वहां नदी के दूसरी तरफ कुछ लोग खाना मे मांस मटन बनाकर शराब लेकर सोन नदी के किनारे चले गये  प्रीतम यादव  ,सीताराम यादव, शंकरदास यादव, उदय यादव, दद्दू यादव, बिसाहू यादव व अन्य दो हम लोगो ने  पैसे  की मांग की   गाली गलौच करते हुये बोले कि यह हम लोगों का गांव है   सभी लोग हाथ मे लिये टांगी डण्डा से मारपीट करने लगे । 

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ धारा 323, 327, 294, 506, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना के लिए डायरी गोहपारू थाना प्रेषित कर दी गयी है।