एक गांव ऐसा भी जहां चिमनी और टॉर्च के सहारे लोग कर रहे हैं गुजारा
बिजली विभाग की लापरवाही से, ग्रामीण परेशान
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, रैगांव विधानसभा के रौढ़ गांव में बीस दिनों से ट्रांसफार्मर में आई खराबी को विभाग ठीक नहीं कर सका और न ही किसान और खंबो की संख्या बढ़ पा रही है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से यह समस्या आए दिन बनी रहती है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। पूरे गांव में लगा सिर्फ एक ट्रांसफर जो केवल सुबह से लेकर दिन तक चलता है और शाम होते ही डाउन हो जाता है और शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है टॉर्च और चिमनी जलाकर रहते हैं लोग । गांव वालों का कहना है यहां सिर्फ नेता और मंत्री चुनाव के समय आते हैं और मंच पर भाषण दे कर चले जाते हैं ।ग्रामीणों की किसी भी समस्या का आज तक नहीं हुआ निराकरण । न गाव में रोड है न बिजली है । ग्रामीणो ने प्रशासन से लगाई गुहार गाव में जल्दी से जल्दी मुहैया कराई जाए बिजली की सुविधा छोटे-छोटे बच्चे जो बिजली ना होने की वजह से बच्चे पढ़ नही पाते हैं, चिमनी की रोशनी में महिलाएं बनाती हैं खाना ।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड