Curated by – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS

बड़वानी, बड़वानी जिले के ग्राम मंडवाड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार देररात तक मंडलम बैठक का आयोजन स्थानी विवेकानंद विद्या विहार हाइस्कूल में किया गया जिसमें पुर्व गृहमंत्री व क्षेत्रिय विधायक बाला बच्चन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार , वरिष्ठ नेता शेखर चंद जी पाटनी की उपस्थिति में मंडलम अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के अपनत्व एवं काम करने के तरीके से प्रभावित होकर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है आपको बता दे की ग्राम मंडवाड़ा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित मंडलम बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन-कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार सहित पीसीसी सदस्य शेखर चंद पाटनी, , ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दरबार, उपसरपंच बलराम धनगर, संदीप पटेल, विधानसभा अध्यक्ष विशाल सोलंकी, अमृतलाल मंडलोई, शेखर जमादारी ,सहित स्थानीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं इस दौरान विधायक बाला बच्चन ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं का मंच से स्वागत किया और एक बड़ा बयान दिया कि भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने हमें नर्मदा नदी के बैकवॉटर में डुबोया है अब हम इस सरकार को भी डूबा देंगे।