CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, लगातार विवादों में चल रही पन्ना राज परिवार की सदस्य एवं राजमाता जीतेश्वरी देवी पर दो एफआईआर फिर दर्ज हुई है मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना राज परिवार की सदस्य इंदिरा कुमारी पति स्वर्गीय महाराज लोकेंद्र सिंह जूदेव उम्र लगभग 77 वर्ष निवासी राज मंदिर पैलेस पन्ना की शिकायत पर तारबारी हटा कर वृक्ष कटवाने एवं पत्थर खंबे इत्यादि तुड़वाने के अपराध पर धारा 447, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी प्रकार काम कर रहे मजदूर राम सिंह गौड़ और राजेश कुशवाहा के साथ पत्थरों एवं लाठी डंडों से मारपीट करने के मामले में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद एवं मजदूरों के साथ लाठी डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस संबंध में मजदूर राम सिंह गौंड और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने मीडिया के समक्ष क्या कहा आप भी सुने।