शहडोल में शादी से पहले ही बारात हुई फरार
दूल्हा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर नहीं आया मंडप
CURATED BY - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल जिले के खैरहा थाने अंतगर्त सारंगपुर गांव में एक युवती को गांव का रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर शादी से इंकार कर दिया उसके बाद पीड़िता ने खैरहा थाने में शिकायत की न्यायालय में समझौता होने के बाद यूवक शादी करने के लिएं राजी हुआ पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक साल बाद जमीन गिरवी रखकर उसके विवाह की पूरी तैयारी कर ली, रिश्तेदार भी आ गए, आंगन में मंडप और दरवाज़े में सजावट भी हो गई..बस बारात का इंतजार किया जा रहा था..लेकिन दहेज लोभी दूल्हा बारात निकलने से पहले ही फरार हो गया.
शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव का है..जहा एक घर में दो दिन से आंगन में मंडप और द्वार पर टेंट लगा हुआ है..और आज भी बेबश पिता अपनी बेटी के बारात के इंतजार कर रहा है..जब बारात नही आई तो दुल्हन और उसके परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए..दुल्हन ने मामले की शिकायत करते हुए दहेज लोभियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
इस मामले में एएसपी अंजूलता पटले ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी है कि 23 नवम्बर को शादी का डेट तय किया गया था..तय दिनांक को पूरी तैयारी कर ली गई थीजिसमे करीब दो लाख रुपये खर्च भी हुए जैसे ही बारात आने का समय हुआ तो गांव वालों से पता लगा कि दूल्हे को उसके भाई और भाभी ने घर से कही भगा दिया है..
आवेदन में पीड़िता ने पुलिस से उसी लड़के के साथ शादी करवाने की मांग की है..यदि ऐसा नही हुआ तो आत्महत्या की भी चेतावनी दी है फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड