CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, आसमान पर छाई काली घटाएं दिनभर रूक-रूककर बरसती रहीं और इसीके चलते शहर के लोगों की वर्षभर प्यास बुझाने वाले चीलर बांध का जल स्तर भी बढ़ गया। गौरतलब है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद आसमान पर डेरा जमाए काले बदरा लगातार रूक-रूककर बरस रहे हैं और इसीके चलते बुधवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा और इस बारिश के कारण चीलर बांध का जल स्तर बढक़र साढ़े 19 फीट हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बारिश के बरसने का सिलसिला आगामी दिनों में जारी रहेगा। याने आने वाले दिनों में बांध का आंचल लबालब भरा जाने की प्रबल संभावना है।
24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा शाजापुर में जिले में गत दिवस से बुधवार सुबह 8 बजे तक 12.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक वर्षा तहसील शाजापुर में 24 मिमी हुई है। इसी तरह तहसील मो बड़ोदिया में 6 मिमी, शुजालपुर में 9 मिमी, कालापीपल में 16 मिमी, गुलाना में 3 मिमी, पोलायकलां में 8 मिमी एवं अंवतिपुर बड़ोदिया में 21 मिमी वर्षा हुई है।    इस प्रकार 01 जून 2024 से अब तक शाजापुर 870 मिमी, मो बड़ोदिया में 922 मिमी, शुजालपुर में 816 मिमी, कालापीपल में 1055 मिमी, गुलाना में 670 मिमी, पोलायकलां में 508.9 एवं अ. बड़ोदिया में 769 मिमी, इस प्रकार कुल 801.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक सामान्य वर्षा 987.7 मिमी से 186.2 मिमी कम वर्षा हुई है।