CURATED BY – SHRINIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, ग्राम रोजगार सहायक / पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ मैहर ने एसडीएम मैहर एवं जनपद पंचायत मैहर सीओ को सौंपा ज्ञापन मामला यह है ग्राम पंचायत रैगवां के रोजगार सहायक के ऊपर हुए जानलेवा हमले में (FIR) करवाने के बाद भी कोई कारवाई न होने के संबंध में एसडीएम एवं जनपद पंचायत मैहर सीओ को सौंपा गया ज्ञापन।  विगत दिनों दिनांक 13/09/2024 दिन शुकवार को ग्राम पंचायत रैगवा के रोजगार सहायक धनीराम कुशवाहा के ऊपर गाँव के कुछ लोगो के द्वारा कार्य के दौरान जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके चलते रोजगार सहायक कि जान भी जा सकती थी। इसके बाद भी दबंगों द्वारा शासकीय कार्य करने में कुछ लोग बाधा डाला जाता है और शासकीय कर्मचारी के ऊपर हमला भी करते है किन्तु आज दिनाँक तक दबंगों द्वारा पुलिस प्रशासन का खुला संरक्षण प्राप्त होने पर वह खुले आम घूम रहे है। और पुनः जान से मारने कि धमकी दी जा रही है। रोजगार सहायकों के ऊपर यह पहली घटना नही है इसके पहले भी बिनैका रोजगार सहायक के साथ भी मारपीट कि गई थी। किन्तु दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है। रोजगार सहायक से शासन के सभी कार्य करवाये जाते है किन्तु कार्य का मुल्याकंन सिर्फ मनरेगा से किया जाता है। विगत माह मैहर जनपद से दो रोजगार सहायकों का वेतन इस लिए रोक दिया गया है क्योंकि उनके द्वारा पिछले माह में मनरेगा के तहत एक भी मानव दिवश का सृजन नही किया था।
ग्राम पचायत रैगवां के रोजगार सहायक के ऊपर हुए हमले से दोषियों के खिलाफ शासकीय कर्मचारी के ऊपर हुए हमले के तहत कार्यवाही नही कि जाती है तो ग्राम रोजगार सहायक जनपद पंचायत मैहर दिनांक 19/09/2024 से पूर्ण रुप से कलम बंद कार्य बंद हड़ताल पर रहेंगें जिसकी जवाब देही शासन प्रशासन कि होगी। ज्ञापन सौंपने पर उपस्थित लोगों में से अनिरुद्ध प्रताप सिंह ग्राम रोजगार सहायक पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ मैहर अध्यक्ष, अंजनी कुमार पाण्डेय सचिव कर्मचारी संघ मैहर एवं समस्त संघ के पदाधिकारी गण।