आदिवासी परिवार को दबंगों ने धमकाकर घर गिराया
न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र कौड़िया ग्राम के निवासी आदिवासी परिवार को कुछ दबंगों द्वारा बंदूक से डरा धमका घर को खाली करा पूरे घर को गिरा दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वही पीड़ित आदिवासी परिवार थाने में इस पूरे घटना क्रम की रिपोर्ट न लिखे जाने पर न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की आदिवासी अपने ही घर को गिरते देख रहे है और घर गिराने वाले दबंग आदिवासी परिवार को डरा धमका रहे है। पीड़ित आदिवासी राजा राम कोल ने बताया की वह अपने पूरे परिवार के साथ स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र ग्राम कौड़िया में कई सालो से अपनी जमीन पर घर बना कर रह रहा है और कुछ दिनों से ग्राम के ही दबंग शक्ति सिंह अपने कुछ गुड्डो के साथ डरा धमका कर घर खाली कराने की धमकी देते आ रहे है और कल अचानक शक्ति सिंह और एक पांडे नाम के व्यक्ति उनके घर अचानक कुछ गुड्डों के साथ पहुंचे और बंदूक दिखा पूरे परिवार की डरा कर उन्हें घर से बाहर निकाला और उनके घर को पूरी तरह गिरा कर चले गए। वही पीड़ित आदिवासी राजा राम कोल ने यह भी बताया की वे लोग अपनी जमीन पर काबिज न हो उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे थे और उनका हाई कोर्ट में केस भी चल रहा था जो वह जीत भी गए लेकिन जबरन शक्ति सिंह द्वारा पाने कुछ साथियों के साथ बंदूक की नोक पर घर खाली कराया और पूरे घर को गिरा दिया जिसकी वह रिपोर्ट में दर्ज कराने स्लीमनाबाद थाने भी गए लेकिन उनकी थाने में रिपोर्ट नही लिखी गई जिसके चलते उन्हें मजबूरन एसपी साहब के कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।