पिपरा थाना अंतर्गत हुए अजीत हत्याकांड का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पिपरा, पिपरा थाना अंतर्गत हुए अजीत हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार को कल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पिपरा थाना द्वारा संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विनोद प्रसाद व शूटर गोलु कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। कल इस हत्याकांड के तीसरे अभियुक्त मनीष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त मनीष कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया की उक्त हत्याकांड के मुख्य शूटर गोलु का परिचय लड़की के पिता आरोपी विनोद प्रसाद से इसने ही कराया था। पुलिस इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड