CURATED BY – PIYUSH AGARWAL | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, मध्य प्रदेश, खरगोन जिले के भीकनगांव थाना पुलिस का अनोखा मामला सामने आया हर बात में अपना पुलिसिया रोभ झाड़ने से पीछे नही हटने वाली पुलिस द्वारा एफ,आई,आर के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई वही तबियत बिगड़ने का बहाना लेकर आरोपी बेखोफ घूम रहा है दिनाक 11 अप्रेल 2024 को अनाम फरियादी द्वारा थाना भीकनगांव में मोन्टी साबले निवासी भीकनगांव के खिलाफ फरियादी द्वारा एफ,आई,आर दर्ज करवाई गई थी इससे पहले फरयादी द्वारा एसडीओपी के समक्ष 10 अप्रेल 2024 को एक आवेदन दिया था जिसमे फरियादी द्वारा बताया गया था में 3 दिन से रोजाना थाने के चक्कर लगा रही हु लेकिन पुलिस  द्वारा मेरी रिपोर्ट नही लिखी जा रही अगर मेंरे द्वारा कोई गलत कदम उठाया जाता है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व मोन्टी के घर वालो की रहेगी वही आवेदन के बाद एसडीओपी राकेश आर्य जी के एक्सन के बाद  11 अप्रेल को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 376(2) का प्रकरण दर्ज की विलेचना में लिया गया था  लेकिन बाउजूद इसके पुलिस  1 से 2 घण्टे में ही आरोपी को छोड़ दिया था जब  से आज तक ना गिरफ्तार हुआ है ना अब तक कोई कार्यवाही नही हुई  जिससे  अब सवाल यह उठता है कि भीकनगांव थाना प्रभारी व प्रशासन आरोपी पर इतना मेहरबान क्यू है।

यह है नियम

मध्यप्रदेश सरकार के नियम के  अनुसार एफआईआर होने के बाद आरोपी को  गिरफ्तार कर 24 घण्टे के अंदर कोर्ट में पेश किया जाता है लेकिन पुलिस यह करना जरूरी नही समझा आखिर क्यू इसमें कहि सवाल पैदा होते है

अधिकारियों का कहना 

पूरे घटना में भीकनगांव एसडीओपी सर से जब मिडियाकर्मी द्वारा फ़ोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा में थाना प्रभारी से बात कर जानकारी लेकर आप को बताता हूं -भीकनगांव एसडीओपी अनुविभागीय अधिकारी - राकेश आर्य 

फरियादी लड़की का कहना

एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को छोड़ दिया गया आज 15 दिन होने के बाद भी गिरफ्तार नही करा जा रहा है बस मुझे ही परेशान करा जा रहा है मेरा मेडिकल करवाया  मेने तो प्रशासन का पूरा सहयोग करा उसके बावजूद भी पुलिस क्यो नही गिरफ्तार कर रही.