Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी ने सोमवार को कलेक्टर दिनेश जैन को ज्ञापन सौंपकर ग्राम टुकराना से सनकोटा तक के जर्जर हो रहे मार्ग को दीपावली के पूर्व दुरूस्त कराने की मांग की।

ज्ञापन में पं. जोशी ने बताया कि नेशनल हाईवे-52 टुकरान जोड़ से सनकोटा तक का सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।जिससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हो रहे हैं कि दो पहिया वाहन चालकों को यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर श्री जैन से मांग की है कि उक्त मार्ग को दीपावली से पूर्व दुरूस्त कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, आशीष नागर, किरणसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।