शाजापुर में कलेक्टर महोदय, की अध्यक्षता में संपन्न हुई जनभागीदारी समिति की बैठक
कलेक्टर कार्यालय में की गयी बैठक
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, जनभागीदारी समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्षा में कलेकटर महोदय, की अध्यक्षता में में संपन्न हुई जिसमें जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा जी महाविद्यालय के विकास के लिए निम्न प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष रखे जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय की नवीन वाटिका के सौंदर्यीकरण एवं महाविद्यालय प्रवेश द्वार से महाविद्यालय के अंदर तक गृह निर्माण एंजेसी के द्वारा पैवर ब्लाक, जिगजेक गेट, पार्किंग शेड, का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए एवं नवनिर्मित चार कमरे एवं लाइब्रेरी शीघ्र हेंड ओवर की जाए जिसमें गृह निर्माण मंडल ने माह जून में कार्य पूर्ण करने का अश्वासन दिया है। साथ ही पीआईयू को महाविद्यालय का नया भवन बनाने हेतु प्राक्कलन एवं नक्शा एक सप्ताह में बनाकर देने हेतु कलेक्टर महोदय ने कार्यपालन यंत्री पीआईयू को निर्देशित किया। बैठक में श्री एस.के.वर्मा इंजीनियर, श्री हर्षवर्धन सिंह, श्री शांतीलाल टैटवाल हाउसिंगबोर्ड, श्री विजय सिंह चौहान पीडब्लूडी,अभाविप छात्र संगठन से जिला संगठन मंत्री श्री सत्यम वर्मा जी, जनभागीदारी समिति सदस्य श्री अंकित नागर, श्री उत्कर्ष सिंह सिसौदिया, श्री प्रमोद कुशवाह, श्री राजैन्द्र गवली, श्री शुभम ठाकुर, श्री देवराज घार्वे, श्री जी.एल.गुवाटिया जिला योजना अधिकारी, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. वी.पी.मीणा जी डॉ. प्रकाश बर्फा जी, महाविद्यालय के मुख्य लिपिक रघुवीर सिंह पंवार, जी उपस्थित थे।