Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, नगर अमानगंज की जीवनदायिनी कहे जाने वाली मिड़ासन नदी कुछ वर्षों से बरसात के अलावा अन्य मौसम में नगर के गंदे पानी जाने की वजह से एक गंदे नाले के रूप में तब्दील हो जाती है जिस ओर हर वर्ष ना तो नगर प्रशासन समय रहते नदी को सूखने से रोकने के लिए सार्थक उपाय करता है और ना ही जनता के हिमायती कहे जाने वाले जनप्रतिनिधि या नेताओं को इस जीवनदायिनी नदी की चिंता रहती है जिसके कारण प्रतिवर्ष ठंडी के मौसम से ही नदी सूख जाती है केवल कहीं कहीं छोटे-छोटे गड्ढों मैं गंदा पानी भरा रहता है और नदी के पुल के पास बने स्टॉप डेम में नगर अमानगंज से नया बस स्टैंड एवं अस्पताल कॉलोनी से जाने वाली गंदी नालियों का पानी भरकर नदी को दूषित कर देता है जिस ओर नगर प्रशासन का ध्यान ही नहीं जाता है ।

जर्जर हालत में पुल घाट एवं भगवान भोलेनाथ का मंदिर

मिड़ासन नदी में पन्ना रोड में बने पुल के पास का घाट एवं भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर भी जर्जर हालत में है यहां पुल घाट में पित्र पक्ष में नगर के लोग अपने पुरखों को पानी देने के लिए पहुंचते हैं और घाट के जर्जर होने की वजह से उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी प्राचीन मंदिर है जो जर्जर हालत में है इसके जीर्णोद्धार की मांग भी लगातार नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है । 

नगर के समाजसेवी एवं एडवोकेट अरुण सक्सेना द्वारा मैदानी संवाददाता से चर्चा के दौरान जनता की मांग रखते हुए कहा  नदी की सफाई होनी चाहिए एवं गंदे नाले को नदी से हटाना चाहिए। नदी घाट एवं भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार शीघ्रता से करने की ओर सार्थक कदम उठाने चाहिए।