घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी की वारदात हुआ खुलासा
चोरी गया सामान सहित पांच गिरफ्तार
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, जैतपुर थाना क्षेत्र के बिरौड़ी गांव में घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी की वारदात बीते दिनों हुई थी, जिस पर पुलिस ने अब खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। दरअसल घटना बीते दिनों संतोष सिंह के घर में हुई थी जब वह अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे तभी सुने घर का ताला तोड़कर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था l घर में रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात एवं नगद रुपए चोरी हुए थे।
पुलिस ने मामले पर खुलासा कर बताया कि बिरौड़ी गांव में कुछ लोग चोरी के कुछ दिनों बाद अचानक गांव से लापता हो गए तो गांव के लोगों को कुछ संदेह हुआ। जिस पर एक आरोपी पर पुलिस ने नजर रखी जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर मामले पर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर करण सिंह चंदेल 20 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ईश्वरप्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश सोनी उर्फ लाला, रामकुशल गुप्ता एवं रामकुमार गुप्ता सभी निवासी ग्राम बिरौड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरुका लगभग जब्त हुआ। इस कार्यवाही में जैतपुर थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम की भूमिका सराहनी रही।