युवती को धमका कर किया दुष्कर्म
हिंदू जागरण मंच पदाधिकारियों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, युवती को धमका कर उसका यौन शोषण करने वाले आरोपी को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारवाड़सेरी स्थित मकान में लव जिहाद के तहत हिंदू युवती के साथ रविवार दोपहर को अफजल खान नामक युवक के द्वारा जोरजबरदस्ती किए जाने की सूचना हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनूप किरकिरे को मिली। सूचना मिलने पर किरकिरे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पीडि़ता के साथ आरोपी अफजल को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पीडि़ता ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करार्ई कि वह और आरोपी अफजल पिता इकबाल पठान ज्योति नगर के रहने वाले हैं जिसकी वजह से अफजल को चार वर्षों से जानती-पहचानती है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अफजल उसे 4 अगस्त 2024 से परेशान कर रहा है और आरोपी उसे 23 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजे मारवाड़सेरी में रहने वाले अपने दोस्त विजय डॉन के घर ले गया, यहां विजय डॉन ने अफजल के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया जहां पर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार आरोपी धमकी देते हुए परेशान कर रहा था और रविवार को भी आरोपी जबरन विजय डॉन के घर ले गया जहां विजय डान ने कमरे में बंद कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच के अनूप किरकिरे को लगी तो वे तुरंत ही मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद विजय डॉन मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी अफजल खान और उसके साथ विजय डॉन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
भीड़ ने उतारी आरोपी की लू
युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। हालांकि इसके पहले ही भीड़ ने आरोपी की जमकर लू उतार दी। वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पीडि़ता की शिकायत दर्ज होने तक मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी अफजल खान और विजय डॉन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजय डॉन फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। अनूप किरकिरे ने बताया कि लव जिहाद के तहत आरोपी कमरे लेकर युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था, इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड