CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, लालबर्रा के कंजई गांव के मोक्ष धाम स्थित राजस्व नाले से प्रतिदिन सुबह चार पांच बजे  के समय और रात के समय रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन हो रहा है बताया जा रहा है की रेत चोरी का काम गांव के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है जिससे नाले में बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं अवैध उत्खनन से शासन को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है पटवारी हल्का क्षेत्र मे हो रहे रेत के अवैध उत्खनन मामले पर पटवारी को भी जानकारी नहीं होना समझ से परे है  जब नाले से हो रहे अवैध उत्खनन की जानकारी जब आम आदमी को है तो फिर राजस्व विभाग के पटवारी को क्यों नहीं..? ऐसे कई सवाल ग्राम में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मोक्ष धाम स्थित राजस्व नाले से भारी मात्रा में रेत निकाली जा रही है, राजस्व और खनिज विभाग को चाहिए कि वह घईलीजोड़ी  नाले से हो रहे सुबह और शाम अवैध रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाए और खनिज संपदा की चोरी करने वालों पर चोरी का मामला दर्ज किया जाए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहेगा!.