CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के जिस फैसले का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह फैसला आखिरकार आज न्यायालय ने सुना ही दिया। हत्याकांड के कुख्यात आरोपी किस्सू तिवारी को न्यायालय ने घटनाक्रम के 37 साल बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कुख्यात आरोपी किस्सू तिवारी काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने आरोपी को 22 मई को अयोध्या से गिरफ्तार कर कटनी न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय द्वारा आज किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कटनी के निवासी राजेंद्र उर्फ देऊ सिंधी से मारपीट कर भट्टे में फेंक कर किस्सू तिवारी ने 31 दिसंबर 1986 की रात में उसकी हत्या कर दी थी। 2 जनवरी 1987 को भट्टे में उसका शव पाया गया था। आरोपी किस्सू तिवारी के कटनी के अलावा जबलपुर व इंदौर में भी अपराध दर्ज है। किस्सू तिवारी पर हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास सहित 22 मामले दर्ज है। कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। किस्सू ने युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल दिया था। जिले के कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर एक युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे में डाल देने के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को मामले में फैसला आने की संभावना थी। सुबह से जिला न्यायालय में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए किस्सू तिवारी को मामले में जहां दो धाराओं में दोषमुक्त किया है तो वहीं हत्या के मामले में उसे दोषी पाया है।जिसमें कटनी के अलावा जबलपुर व इंदौर में भी उसने अपराध किए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्ष 1987 में राजेन्द्र डेऊं नामक युवक को किस्सू उसके घर से पार्टी के लिए लेकर गया था और खाना खाने के बाद ढाबे में उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही दस किमी. दूर ले जाकर चूने के जलते भट्टे में उसे झोंक दिया था। दूसरे दिन उसका जला हुआ शव भट्टे से पुलिस ने बरामद किया था। सन 2021 में डेऊ की हत्या में सजा सुनाने के दौरान किस्सू तिवारी फरार हो गया था। 2015 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और उसके बाद वह जमानत पर छूटा था। वर्ष 2021 में डेऊ की हत्या के मामले में उसे जब न्यायालय सजा सुनाने वाली थी तो वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और हाईकोर्ट के दबाव के चलते कुछ दिन पहले ही उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अयोध्या उप्र में रामलला के दर्शन करने पहुंचा था। तब कटनी पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर अयोध्या से अरेस्ट कर जिला न्यालय में पेश किया था। लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह फैसला आखिरकार आज न्यायालय ने सुना ही दिया। हत्याकांड के कुख्यात आरोपी किस्सू तिवारी को न्यायालय ने घटनाक्रम के 37 साल बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।