सिटी सेंटर के रूप में विकसित होगा नगर का रेलवे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण
शाजापुर, अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत नगर के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यहां सिटी सेंटर बनाए जाने सहित यहां रेलवे की और भी कई योजनाएं हैं, जिसका निरीक्षण करने विशेष ट्रेन से डीआरएम यहां पहुंचे थे।
डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने पहले मक्सी और उसके बाद शाजापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शाजापुर रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हर सुविधा मिल सके जिसके लिए यहां सिटी सेंटर बनाया जा रहा है। स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन निर्माण कार्यों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना जो हे उसके अंतर्गत कई प्लान हैं। यहां कमर्शियल एरिया भी डेवलप हो सके और स्टेशन पर आने वाले लोगों को नया अनुभव मिल सके। इसके अलावा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर काम किए जा रहे है। इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।