CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, जिले भर से आये नागरिकों ने आज जनसुनवाई में अपनी समस्याएं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखी। इस दौरान 09 पुनरावृत्ति आवेदन, 55 लाईसेंस के आवेदन और सामान्य जनसुवाई में कुल 120 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 14 आधार कार्ड, 02 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए एवं 71 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं  नि-क्षय अभियान तहत 23 जांच हुई।
इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनसुनवाई में आये सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जनसुनवाई में आवेदक बहुत दूर-दूर से आते हैं, आज त्योहार और उत्सव का माहौल है तो सभी लोग मुँह मीठा करके जाए, यह हमारी इच्छा थी, इसीलिए सभी के लिए शुभकामनाओं के साथ तिल के लड्डू यहाँ पर वितरित किए गये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर ने रबीना अहिरवाल को पेंसिल, बुक आदि सामग्री उपलब्ध कराई।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा इस बार जनसुनवाई की थीम शस्त्र लाइसेंस रखी थी और शस्त्र लाइसेंस के संबंध में लोग दो-तीन तरह से आवेदन करते हैं। पहला तो किसी को नया लाइसेंस लेना हो तो उसके लिए आवेदन है, दूसरा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जाता है, तीसरा उनके माता पिता या किसी और परिजन के नाम पर वो लाइसेंस है, तो उनकी मृत्यु होने या उनके जीवनकाल में ही यदि वो सहमति देते हैं तो उसको अपने नाम पर ट्रांसफर करने के लिए आवेदन दिया जाता है। इसके साथ ही शस्त्र के क्रय या विक्रय करने के लिए या फिर लाइसेंस निरस्त करने के लिए, यह कुछ कैटेगिरीज हैं जिसमें लोग आवेदन देते हैं।
आज कलेक्टर सुधीर कोचर ने आज उस कैटेगिरी को रखा था, पहले ही दिन 55 आवेदन हमारे पास आए हैं, इन सब का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिये हैं, जिनमें कमियां थीं उसके बारे में आवेदकों को बताया गया है, कि इस आवेदन में ये अपूर्णताएं हैं, इसको पूर्ण करना होगा। जिन आवेदनों में कोई कमी नहीं थी, उनमें अपर कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि इसमें कार्रवाई कंप्लीट करके अनुमोदन किया जाये। इस सप्ताह के भीतर जितने पात्र आवेदक हैं, उन सभी को लाइसेंस जारी किये जायें, या नवीनीकरण कर कर दिया जाये।
उन्होंने कहा एक बड़ी संख्या नवीनीकरण के आवेदन की पेंडिंग है, कुछ लोग मेरे पास आए थे, उन्होंने कहा कि उनका नवीनीकरण का आवेदन पेंडिंग है, इस संबंध पुलिस अधीक्षक से चर्चा की है, जैसे ही एसपी साहब की रिपोर्ट आती है, लगभग 200 प्रकरणों का एक साथ निराकरण किया जायेगा। ताकि पूरे के पूरे नवीनीकरण के केस निराकृत हो जाएं और इसी प्रकार आगे भी लगातार अलग-अलग थीम के साथ काम करेंगे, ताकि लोगों को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जा सके।
कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा जनसुनवाई में कांटी गांव से एक बहुत छोटी सी बच्ची अपने नाना के साथ आई थी। वह तीसरी या चौथी कक्षा में पड़ती है और उसके माता पिता का तलाक हो गया और उसके बाद उन दोनो ने दूसरी शादी कर ली, अब यह बच्ची अकेली रह गई है। इसका कोई भाई बहन नहीं है और यह अपने नाना-नानी के पास रहती है। बच्ची यह समस्या लेकर आई की बच्ची की स्कूल में अपार आई-डी बननी है लेकिन वह आई-डी तब बन सकती है जब उसके पिताजी का आधार कार्ड, आई-डी मिले लेकिन उसके पिताजी ने वह देने से इंकार कर दिया है। ऐसा उस बच्ची का कहना था।
इस संबंध में कलेक्टर  ने बताया लिए स्कूल शिक्षा और इ-गवर्नेंस की टीम सारे दस्तावेजों की जांच कर रही है। निर्देश दिए गये है कि इस बच्ची के प्रकरण का निराकरण किया जाये, ताकि बच्ची की अपार आई-डी बन जाए। क्योंकि यह बच्ची अकेली है, अपने नाना-नानी के पास रहती है। इसीलिए महिला बाल विकास विभाग की स्पांसरशिप योजना का लाभ इसको दिलाने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे इसको लगभग 4 हजार रूपये प्रति महीना सहायता मिलने लगेंगी और इसके अलावा यह भी दिये गये हैं कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में इसका नाम है कि नहीं यह देख लें, यदि इसकी पात्रता होगी तो उसको लाड़ली लक्ष्मी का भी लाभ मिलने लगेगा।
कलेक्टर ने दी मकर संक्रांती की सुभकामनाएं
कलेक्टर ने मकर संक्रांती के पावन अवसर पर जनसुनवाई में आये सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जनसुनवाई में आवेदक बहुत दूर-दूर से आते हैं, आज त्योहार और उत्सव का माहौल है तो सभी लोग मुँह मीठा करके जाए, यह हमारी इच्छा थी, इसीलिए सभी के लिए शुभकामनाओं के साथ तिल के लड्डू यहाँ पर वितरित किए गये। उन्होंने कहा आज विशेष फोकस शस्त्र लाइसेंस के प्रकरणों पर रखा गया क्योंकि इसके बहुत आवेदन आते हैं तो आज बड़ी संख्या में शस्त्र लाइसेंस के आवेदक यहाँ पर आए हैं।