रूठे महाप्रभु लौट रहे है अपने धाम
शहर में जगह जगह महाप्रुभ की आरती वंदना के साथ हो रहा स्वागत
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, जगत के पालनहार महाप्रभु जगन्नाथ जी अपने धाम वापस लौट रहे है। भगवान की वापसी रथ यात्रा मुख्य मार्ग से हो कर जगन्नाथ चौक पहुँचेगी।
शहर में जगह जगह महाप्रभु का आरती वंदन स्वागत किया जा रहा।
भारत सेवा दल अखाड़ा, व अन्य अखाड़े ऐतिहासिक रथ यात्रा की अगुवाई कर रहा है। यात्रा में बिभिन्न प्रकार की नृत्य मंडली, रास लीला मण्डली, भक्ति भाव के साथ नृत्य कर रहे भक्त जन भक्ति भाव भजन कीर्तन के साथ भगवान का रथ खीच रहे है ।
रथ यात्रा के लिए मार्ग में विशेष साज सज्जा की गई है।महाप्रुभ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा है रथ यात्रा धीरे धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। इस दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
रथ यात्रा को लेकर पुलिस भी चाक चौकस नजर आ रही है।