CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर में भगवान श्री रामानंदाचार्य जी महाराज की 725वीं जन्म जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर गरासिया घाट पर हुआ, जहां वैष्णव बैरागी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, और महाआरती की गई। जिसमें  जिले सहित आसपास जिले से आए समाजजनों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजजनों ने प्रेरक उद्बोधन दिया, जिसमें समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए बच्चों की शिक्षा पर जोर देने और समाज को फिजूलखर्ची से बचाने के लिए सामूहिक विवाह के माध्यम से बच्चों की शादी करने पर बल दिया गया। साथ ही, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने की भी बात कही गई। आयोजन में तराना और राजगढ़ जिले से आए मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ समाजजनों का स्थानीय वरिष्ठजनों और मातृशक्तियों द्वारा भगवा दुप्पटा डालकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी मोती दास बैरागी ने की इसके साथ नीरज वैष्णव  पवन दास बैरागी रमेश दास बनवारी दास बैरागी धर्मेंद्र बैरागी वरुण दास बैरागी भगवान दास बैरागी महेंद्र बैरागी विष्णु दास बैरागी मोजूद रहे,जबकि  कार्यक्रम का संचालन भगवान दास बैरागी ने किया।