फोर लेन हाइवे पर सरपट भाग रही थार XUV बनी आग का गोला
चार लोगों ने कूदकर जान बचाई
मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर में अचानक एक्स यू वी थार कार धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही जैसे-तैसे कार में सवार लोग कूदकर अपनी जान बचाई। घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे NH 57 फोर लेन स्थित पीरौछा के पास की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान कार पूरी तरह जल गई।
दरभंगा की ओर जा रही थी कार
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्स यू वी थार कार दरभंगा की ओर जा रही थी, तभी अचानक कार में लग गई। आग को देखते ही उसमें सवार लोग जल्दी-जल्दी कूदकर अपनी जान बचाई। एनएच पर धू-धू कर जलती कार को देखकर लोग अपने -अपने वाहन को रोकने लगे। लोगों ने बताया कि आग को बुझाने में अग्निशमन की टीम को एक घंटे का समय लग गया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
इस संबंध में बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे NH 57 फोर लेन स्थित पीरौछा के पास एक कार में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गई। फिर कुछ ही देर के बाद घटनास्थल पर अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। फिर अग्निशमन की टीम ने तत्परता से आग पर काबू पाने में लग गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार में बैठे लोग किसी तरह कार से बाहर निकल पाए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले की जांच की जा रही है।