CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर के फुटकर फल विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण की कार्यवाही में सत्कार लॉज के सामने स्थित असलम खान फल विक्रेता, कचौरा मार्केट स्थित सोहिल राइन, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित धर्मेंद्र पटेल, दीपक खटीक, राजू खटीक, सचिन खटीक, मुकेश खटीक, सुनील भग्गी, चंद्रमोहन नामदेव सहित एक दर्जन फुटकर फल विक्रेताओं के फलों का निरीक्षण किया ।

मौके पर विभिन्न किस्म के आमों को पानी में डुबोकर देखा गया। परीक्षण में अधिकतर आम पानी की तलहटी में नीचे डूबते देखे गये जिससे पुष्टि पाई गई कि आम प्राकृतिक रूप से पके हुए हैं। प्रतिबंधित कार्बाइड से पके हुए आम ज्यादा वजनदार होने पर भी पानी में डूबते नहीं हैं। निरीक्षण में किसी भी फुटकर फल दुकान में फलों जैसे आम एवं केला को प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड से पकाते हुए नहीं पाया गया है। मौके पर सभी फुटकर फल विक्रेताओं को सड़े गले,दूषित फलों का भंडारण एवं विक्रय न करने के निर्देश दिए गए हैं ।