एमपी के धार में हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित
धार के क्रिकेट एसोसिएशन व धार डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, स्व.अरविंद काशिव व श्री संदीप कराले की स्मृति में धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन व धार डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर मे श्रीमती शिरीन जी हॉटफुलनेस ध्यान संस्था प्रीसेप्टर अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर कार्य कर रही है यह एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसे करीब 70 वर्ष हो चुके हैं इस संस्था का वर्तमान में हैदराबाद में आश्रम है यह केंद्र बिल्कुल निशुल्क है एव श्री जगदीश जी शर्मा योगगुरु व श्री रमेश जी कश्यप योगगुरु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उन्हें शुभकामनाएं दी ।
अतिथियों का स्वागत मिताली राठौर(कराते), अविका जोशी(क्रिकेट),आदित्य कौशल(क्रिकेट), धैर्य चौहान ( कराते), रचित कटारे (क्रिकेट),नित्य मक्कड़(क्रिकेट)ने किया.
इस अवसर पर श्रीमती शिरीन ने कहा जैसा कि संस्था का नाम है हार्टफुलनेस उसी तरह दिल से कार्य करती हु इसके सभी सदस्य दिल से व तन मन से स्वैच्छिक कार्य करते हैं
श्री शर्मा ने कहा कि खेल के साथ-साथ योग का भी महत्व है।
श्री कश्यप ने कहा कि बच्चों को योग में भी पारंगत होना चाहिए।
संचालन राजेंद्र सिंह चौहान। आभार प्रदीप जोशी ने माना।