विद्यार्थियों ने किया चीलर बांध एवं नेहरू स्मृति वन का भ्रमण
नगर की प्राकृतिक धरोहरों से कराया अवगत
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, नवीन कॉलेज में इको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकृति भ्रमण एवं वर्ड वाचिंग टूर आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों एवं 10 शैक्षणिक स्टॉफ ने भाग लिया। जहां विद्यार्थियों को नगर की प्राकृतिक धरोहरों से व उसके इतिहास से अवगत कराया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीएस विभूति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में प्रारंभ में विद्यार्थियों को चिल्लर डेम के जल भराव क्षेत्र एवं प्रवासी पक्षियों एवं स्थानीय पक्षियों की जानकारी दी गई। यहॉ पर प्रो. अरविदं शर्मा सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र ने कई जलीय जीवों एवं पक्षियों के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया। डॉ. राजीवकुमार शर्मा वनस्पतिशास्त्र ने बांध पर पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बांध के जलभराव क्षेत्र में एकत्रित हो रही मिट्टी की गाद से जलभराव के प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात विद्याथियों का दल स्थानीय नेहरू स्मृति वन में भ्रमण करने गया। यहां पर वन विभाग के रेंजर टीएस बघेल ने उनके दल के सम्पूर्ण वन क्षेत्र का भ्रमण करवाया तथा इस वन में पाये जाने वाले वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वन में नील गाय, हीरण, स्याई खरगोस, लकडबग्गा व अन्य कई प्रकार की जंगली वन्य प्राणी पाये जाते है। साथ ही आपने इस वन में पाये जाने विभिन्न वनस्पतियों के औषधीय व व्यापारिक गुणों से अवगत कराया। इस भ्रमण महाविद्यालय के एम.एससी वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, एम.कॉम, बी.कॉम, बी.एससी, बी.ए आदि संकाय के छात्र सम्मिलित हुए। साथ ही महाविद्यालय के इको क्लब प्रभारी डॉ. आर.सी चौहान, डॉ. एस.एस.जामोद, प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. दौलतराम राठौर, डॉ. निलेश महाजन, प्रो. रजत राठौर, मीना सोलंकी, डॉ. निलोफर शेख, अदिति नेमा सहित टीकाराम कुशवाह उपस्थित रहे।