CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से शनिवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत श्रीधी डेयरी उद्योग मक्सी का भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएस विभूति ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया। श्रीधी प्रोडेक्शन प्लांट में विद्यार्थियों ने दूध पाश्चुरीकरण प्रक्रिया को नजदीक से देखा एवं इस प्लांट के विभिन्न सेक्शन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध की गुणवत्ता मापने की प्रक्रिया हेतु लगाई गई मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रोडेक्ट को पेकिंग होते हुए देखा। इसमें प्रमुख रूप से दूध के 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 लीटर, 5 लीटर के पैकिंग होते हुए देखा एवं घी, मक्खन, दूध पावडर की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान जनरल मैनेजर हेमंत पटेल ने छात्रों को डेयरी के प्रोडेक्शन प्रक्रिया पर व्याख्यान दिया एवं कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को गिफ्ट में श्रीखण्ड प्रोडक्ट दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ बीके सोलंकी, प्रो अरविंद शर्मा, प्रो गरिमासिंह परिहार, डॉ नहव आलम अंसारी, अमर वर्मा, माया मेवाड़ा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।