मैहर विधानसभा क्षेत्र में पंजे की दमदार एंट्री
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धर्मेश घई ने कांग्रेस की टिकट पर मैहर से ठोकी ताल
CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मैहर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक में अब सभी प्रमुख दलों ने अपने - अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धर्मेश घई ने कांग्रेस की टिकट पर मैहर से ताल ठोकी है । टिकट प्राप्त कर श्री घई ने आज पहली बार मैहर विधानसभा में प्रवेश किया । जहां हजारों समर्थकों के उनका तहे दिल से जोरदार स्वागत किया स्वागत पश्चात सैकड़ो वाहनों के विशाल काफिले एवं हजारों समर्थकों के साथ धर्मेश घई झुकेही से मैहर की ओर प्रस्थान कर गए । सभागंज पकरिया , अमदरा घुनवारा भदनपुर सहित सभी क्षेत्रों होते हुए श्री घई मैहर की ओर रवाना हुए । दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया । हर कोई अपने चहेते नेता की एक झलक पाने को लालायित था । जनता का यह उत्साह देखते ही बन रहा था । निश्चित ही कांग्रेस के कांग्रेस द्वारा धर्मेश गई को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अन्य दलों की राह आसान नहीं होगी । मैहर में चुनाव अब कांटे का है हालांकि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जनता ही राजा है । देखना होगा की इस सियासी शतरंज की बिसात में किसकी होगी मात और कौन जीतेगा बाजी।