पटना, बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आई। 
जानकारी के मुताबिक यह हमला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच हुआ है। जब ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच-पड़ताल की। 
इधर,प्रयागराज मंडल के PRO अमित कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ इटावा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।