नशीले इंजेक्शन का जखीरा 1,200 नग इंजेक्शन बरामद
पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में शहडोल पुलिस द्वारा अवैध नशे के तस्करों के विरूद्ध लगातार बड़ी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम एवं कोतवाली पुलिस ने ट्रेन से लायी जा रही नशीली इंजेक्शन की बड़ी मात्रा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गैरतलब हो की पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि असद अली नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन पाली तरफ से ट्रेन के माध्यम से शहडोल आ रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली पुलिस को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर के सहयोग से शहडोल रेल्वे स्टेशन पर रैकी की गई। कुछ समय पश्चात असद अली उक्त ट्रेन से उतरा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग में से 1,200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जिनको रखने के संबंध में आरोपी के द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। पुलिस द्वारा उक्त इंजेक्शन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उनि0 राकेश सिंह बागरी, सउनि0 रामराज पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, प्रआर0 दिनेश प्रसाद केवट, महेन्द्र पाल शुक्ला, मायाराम अहिरवार, आर0 हृदेश भदौरिया एवं सायबर सेल से आर0 सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी एवं हिमवंत चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड