Madhya Pradesh
कार्यवाहक शीघ्रलेखक निरीक्षक(अ) के उच्च पद पर पदोन्नत हुए शीघ्रलेखक उप निरीक्षक (अ) धनन्जय सेन
इस अवसर पर डीएसपी (एम), मुख्य लिपिक एवं कार्यालय स्टॉफ उपस्थिति रहा
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ शीघ्रलेखक उप निरीक्षक(अ) धनन्जय सेन को दिनांक 25.10.2024 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा कार्यवाहक शीघ्रलेखक निरीक्षक(अ) के उच्च पद पर पदोन्नति आदेष जारी किया गया था। जिस पर दिनांक 28.10.2024 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान एवं अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के द्वारा स्टार लगाकर कार्यवाहक शीघ्रलेखक निरीक्षक(अ) के उच्च पद पर पदोन्नत कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर डीएसपी(एम) श्री एन.एस.ठाकुर, मुख्य लिपिक श्री राम सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थिति रहा।