मां की भक्ति के पर्व नवरात्रि को लेकर मूर्तियां बनकर तैयार
300 से लेकर 30 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, मां को मनाने के दिनों की शुरुआत में अभी कुछ दिनों का समय है, लेकिन नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यही कारण है कि एक ओर जहां मां के लिए समितियों द्वारा पंडाल निर्माण की रूपरेख बनाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर गरबा मंडलों ने गरबे की रिहर्सल जोरों पर है। श्राद्ध की समाप्ति के साथ ही जिलेभर में नवरात्रि की धूम आरम्भ होगी। इसी के चलते मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नन्ही बालिकाएं मां के दरबार में गरबा कर मां को मनाने के लिए गरबों की रिहर्सल कर रही हैं। उल्लेखनीय है शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि में अभी कुछ समय बाकि है, परंतु मां के भक्त मां को मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। नगर में विभिन्न स्थानों पर मां की प्रतिमा को विराजित किया जाएगा जिसकों लेकर मूर्ति कलाकारों ने मां की प्रतिमा को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। मां की प्रतिमाओं को रंग-रोगन के साथ आकर्र्षक सजा दिया गया है।
300 से लेकर 30 हजार तक की प्रतिमाएं
आगामी 3 अक्टूबर को मां भवानी की आराधना का पर्र्व शारदीय नवरात्रि घटना स्थापना के साथ शुरू हो जाएगा। मां की प्रतिमाओं को शहर में जगह-जगह पंडाल लगाकर विराजित किया जाएगा, जिसको लेकर समितियों के साथ मूर्ति कलाकार भी तैयार हैं। पंडालों के साथ घरों में मां की प्रतिमाएं विराजित होंगी जिसके लिए बाजार में 300 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं मौजूद हैं। शाजापुर शहर के मनिहारवाड़ी क्षेत्र में मां की प्रतिमाएं तैयार हैं।