4000 से ज्यादा रक्तदान कर चुकी आरंभ संस्था
राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
सतना, आरंभ समिति के सदस्यों द्वारा लगातार रक्तदान की मुहिम चलाई जा रही है जो कि आज 4000 से ज्यादा रक्तदान कर चुकी और अनुपम संस्था द्वारा समिति का सम्मान किया गया साथ नवनिर्वाचित राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा समिति के लोगों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया उन्होंने कहा रक्तदान महादान है रक्तदान से लोगों का जीवन बचाया जा सकता है जिससे अधिक लोगों की हम मदद कर सके सम्मान समारोह में उपस्थित जिला अस्पताल के सीएमएचओ संस्था के संचालक डॉ प्रमोद तिवारी सचिव शैला तिवारी जी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा सम्मानित होने के बाद आरंभ समिति ने कहा यह सम्मान हमारे द्वारा कार्य करने की ऊर्जा को और गति प्रदान करता है।\अनुपम सोसायटी संस्था हमारे क्षेत्र कई सामाजिक कार्य कर रही है हमें ऐसी संस्थाओं से जुड़कर उत्साह और कार्य करने की गति प्रदान करती है संस्था द्वारा वर्ष 1992 से शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य किये है।