Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, 29 अगस्त 2023/ जिला पंचायत सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 105 आवेदन आए।
इस जनसुनवाई में सीमांकन करवाने, सहायता राशि दिलवाने, नाली व रोड़ का निर्माण करवाने, बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाने, भरण पोषण राशि दिलवाने, स्कूल भवन निर्माण करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।