छोटे बच्चों ने अपने आईडिया को मूर्तरूप देकर सबको किया आश्चर्यचकित
12 प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में चल रही दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दिए गए आइडिया पर आधारित विभिन्न मॉडल को देखकर सभी आश्चर्यचकित हुए।
प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आशीष नागर, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे ने की। प्रदर्शनी का प्रतिवेदन वाचन करते हुए संस्था प्राचार्य श्री प्रवीण कुमार मण्डलोई ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजगढ़ एवं शाजापुर जिले के 129 प्रतिभागियों के लिए आयोजित की गयी थी। 2024-25 के लिए नामित प्रतिभागियों में से से शाजापुर के 7 व राजगढ़ के 5 प्रतिभागियों इस प्रकार शाजापुर में संपन्न हुई प्रतियोगिता से कुल 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
दो दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन स्थानीय व आसपास के 20 विद्यालय के लगभग 6150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
#शाजापुर_जिला-
1. प्रियंका - डीजॉइनिंग अपग्रेट हेलमेट विथ गुड क्वालिटी
2. अगम चौरड़िया - इनोवेटिव वीमेन टू व्हलीर सीट
3. जया मेवाड़ा- गोबर के उपले बनाने की मशीन
4. हर्षल सोनी-लौ कॉस्ट स्मार्ट वाटर बोटल विथ रेमिंडीग अलार्म
5. लक्ष्मी -मॉर्डन एग्रीकल्चर ट्रोवेल
6. ममता सिसोदिया-इलेक्ट्रिक सेंसर चिप
7. मो. उज़ैर बेग- आर्टिफीसियल हेल्पिंग हैंड
#राजगढ़_जिला -
1. मनीषा मेवाड़ा-नॉन मेटलिक बॉडी आरमोर
2. अनुराग नागर- खरपतवार काटने की मशीन
3. पंकज गुर्जर-कैटल फीडिंग फ़ूडर मशीन
4. शिवानी राजपूत- स्मार्ट ग्लासेज फ़ॉर वेल्डिंग वर्क
5. रानी यादव- वन वे पैसेंजर गेट